Let’s travel together.

श्री सत्‍य साईं विश्‍वविद्यालय में दो दिवसीय राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का भव्‍य आयोजन

0 53

अनुराग शर्मा सीहोर

श्री सत्‍य साईं विश्‍वविद्यालय,सीहोर मे राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्‍य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के उद्वेश्य विद्यार्थियों मे विज्ञान के प्रति जागरूकता और नवाचार की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मुकेश तिवारी ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न शैक्षणिक गतिविधयों, व्‍याख्‍यानों, पोस्‍टर प्रस्‍तुतियों और रचानात्‍मक प्रतियगितोओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित मुख्‍य वक्‍ता डॉ. जितेंन्‍द्र अग्रवाल ( डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी RGPV भोपाल ) एवं डॉ. रतनेश सिंह (कोषाध्यक्ष विज्ञान भारती मध्यभारत) ने विज्ञान और अनुसंधान के विभिन्‍न क्षेत्रों पर विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होनें विद्यार्थियों को नवीनतम वैज्ञानिक आाविष्‍कारों, और आधनुनिक तकनीकों की जानकारी दी। विश्‍वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मुकेश तिवारी ने विज्ञान और समाज के आपसी संबंधो पर व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍होनें विद्यार्थियों को बताया कि कैसे विज्ञान ने मानव जीवन को बदलने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है और कैसे वैज्ञानिक सोच से सामाजिक समस्‍याओं का समाधान किया जा सकता है। डॉ. राजेन्‍द्र कुश्‍वाह कार्यक्रम का समन्‍वय किया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित नवगीत जोशी द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्‍यवस्थित ढंग से संचालित किया गया, जिसमे सभी गतिविधियॉ समय पर और सफलतापूर्वक संपन्‍न हो सकी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्‍न प्रतियोगितओ जैसे क्विज कॉम्पिटीशन, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली के विजेताओ को प्रमाण पत्र और पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया गया। इस आयोजन मे विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार डॉ हेमंत शर्मा, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महोदय डॉ संजय राठौर एवं सभी विभागों के डीन एवं शिक्षक मौजूद रहे। जिससे कार्यक्रम को एक सफल और अनुभव बनाया जा सका। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई ऊर्जा जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना को जागृत किया।अंत मे धन्यवाद प्रस्ताव डॉ राजेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811