Let’s travel together.

अपनी जमीन नपवाने के लिए दलित किसान को खुद खरीदना पड़ी लोहे की जरीब

113

विदिशा। सामाजिक व्यवस्था में आज भी भेदभाव की बेड़ियां टूटने का नाम नहीं ले रही है।।इसी तरह का एक मामला जिले की लटेरी तहसील के ग्राम बापचा में सामने आया, जहां के पटवारी ने सरकारी जरीब से एक दलित किसान की जमीन का सीमांकन करने से इसलिए मना कर दिया कि इस जरीब से सिर्फ ठाकुरों की जमीन नपती है। पटवारी के कहने पर किसान को खुद के खर्च पर नई जरीब खरीदना पड़ी। इसके बाद भी जमीन की नपती नहीं हो पाई।

बापचा का रहने वाला किसान मलखान सिंह अहिरवार एक दिन पहले शनिवार को लोहे की जरीब गले में टांगकर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के पास पहुंचा, तब जाकर यह मामला उजागर हुआ। मलखान ने बताया कि गांव में उनकी तीन बीघा जमीन है। अतिक्रमण को लेकर विवाद के बाद उन्होंने पिछले दिनों तहसील कार्यालय में जमीन के सीमांकन का आवेदन दिया था।तहसीलदार के निर्देश के बाद पटवारी गोरेलाल और एक अन्य पटवारी गांव पहुंचे थे। जब वे गांव पहुंचे तो उन्होंने अपनी जरीब से जमीन का सीमांकन करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि इस जरीब से वे सिर्फ ठाकुरों की जमीन नापते है। तुम्हारी जमीन नापने से जरीब अछूत हो जाएगी। इसके बाद उसने 1700 रुपये में लटेरी से नई जरीब खरीदी और पटवारी को दी लेकिन सीमांकन के समय गांव के 30–40 लोग आ गए और विवाद करने लगे। जिसके चलते सीमांकन नहीं हो पाया। मलखान का आरोप था कि सीमांकन के लिए उसे पटवारी ओर चौकीदार को सात हजार रुपये रिश्वत के तौर पर देना पड़ा, इसके बावजूद अब तक सीमांकन नहीं हो पाया। इधर, कलेक्टर भार्गव का कहना है कि किसान की शिकायत की जांच कराई जाएगी। तहादीलदार को 27 जून को पुलिस की मौजूदगी में किसान की जमीन का सीमांकन कराने के निर्देश दिए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811