Let’s travel together.

शीतल सिटी का कॉलोनाइजर बिना सूचना के मंदिर तोड़ने जेसीबी लेकर पहुंचा

0 179

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। शीतल सिटी का कॉलोनाइजर महेंद्र परमार आज प्रशासन को बिना सूचना दिए जेसीबी लेकर मंदिर तोड़ने पहुंच गया। जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए और विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार अजय पटेल, नायब तहसीलदार शिवांगी खरे, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया।
शहर के वार्ड क्रमांक 4 शीतल सिटी के मालिक कमल जैन हैं। जो दूसरे धर्म को नहीं मानते हैं। यही वजह है कि शीतल सिटी में स्थित आज भगवान शिव के मंदिर को तोड़ने के लिए कॉलोनाइजर ने जेसीबी से मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन को बिना सूचना दिए नवरात्रि के चलते आज मंदिर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। यदि कॉलोनी के लोग विवाद करने खड़े नहीं होते तो शायद आज शिव मंदिर टूट जाता। लोगों का कहना है कि शीतल सिटी मैं कॉलोनी जैसी सुविधाएं नहीं है। बाउंड्री काफी छोटी है। आए दिन चोरियों की घटनाएं हो रही हैं। जो भवन बना कर दिए हैं उनमें दरारें पड़ रही हैं। कॉलोनाइजर से कई बार कहने के बाद भी कॉलोनाइजर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालात यह हैं कि लोगों को डरा धमका कर कई प्रकार के टैक्स लगाकर पैसा वसूल रहे हैं। जैसे तैसे लोग रह कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऊपर से आज शिव मंदिर को तोड़ने का प्रयास भी किया। इससे लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। लोगों का कहना है कि कॉलोनाइजर जैन धर्म से हैं। इसलिए वह हमारे धर्म को नहीं मानते हैं। ऐसे कॉलोनाइजर पर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।
तहसीलदार अजय पटेल ने लोगों को विश्वास दिलाया कि लोग पूजा करते रहेंगे मंदिर नहीं टूटेगा यह कहने के बाद मामला शांत हो सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811