Let’s travel together.

बरेली में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

0 184

एसडीएम ने कहा प्रतिदिन दो घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

बरेली में सुरसा की भांति फैल रहा अतिक्रमण नगर की सुन्दरता को तो मिटा ही रहा है लेकिन आवागमन में भी असुविधा का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है।किसी ने नगर परिषद की सम्पत्ति पर कब्जा कर अतिक्रमण किया है किसी ने पक्का निर्माण ही कर डाला है मकानों के सामने स्लेव वढ़ा लिए है। चाय-पान की दूकान,मोची की दूकान,सब्जी,फलफ्रूट,के हाथ ठेले,फड,शेड, शामियाने आदि लोगों ने अतिक्रमण के द्वारा नगर की शोभा को अशोभनीय कर दिया है।

नगर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वनाने के उद्देश्य से एसडीएम संतोष मुद्गल, एसडीओपी सुरेश दामले, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, थानाप्रभारी कपिल गुप्ता, सीएमओ नगरपरिषद का पूरा-पूरा अमला, पुलिस वल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिये जैसे ही निकला व्यापारियों आदि में हड़कंप मच गया।

दुकानों के सामने रखे सामानों को हटवाया गया कुछ की जब्ती कर ट्रालियों में भर कर लेजाया गया। एसडीएम संतोष मुद्गल जी के सख्त रवैये से अतिक्रमणकारियों में घबराहट वन गयी एसडीएम संतोष मुद्गल जी का कहना है कि प्रतिदिन दो घंटे अतिक्रमण की कार्यवाही की जायेगी।यदि दोवारा अतिक्रमण पाया जाता है तो कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811