Let’s travel together.

बिजली खंभे पर काम करते हुए गिरा लड़का गंभीर हालत भोपाल रेफर

0 317

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

गुलगांव क्षेत्र में बंद पड़ी लाइन जो बिजली खंभे चोरों ने तोड़ डाले तथा जो वाहनों की दुर्घटना से ध्वस्त हो गए थे उन्हें मंडल ठेकेदार के आदमी काम कर लाइन चालू करने का प्रयास कर रहे थे कि तभी काम करते हुए एक लड़का खंभे से नीचे जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोट आने पर उसे सांची अस्पताल लाया गया जहां से विदिशा तथा विदिशा से भोपाल रिफर कर दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार गुलगांव क्षेत्र में क ई दिनों से बिजली व्यवस्था छिन्न भिन्न हो चुकी है जिसमें कुछ बिजली खंभों के तार चोरों ने खंभे गिराकर काट लिया तथा कुछ खंभे वाहनों की चपेट में आकर धराशाई हो गए जिससे क्षेत्र भर में अंधेरा पसरा पड़ा था जैसे तैसे मंडल ने अपने ठेकेदार को खंभे खंडेकर लाइन चालू करने का काम सौंपा था की खंभे पर चढ़ा मनोज नामक 30 वर्षीय व्यक्ति खंभे से नीचे गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटे आई तब उसे लोग उठा कर सांची अस्पताल पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत में विदिशा रिफर कर दिया गया विदिशा से भी उसे भोपाल रिफर कर दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है बताया जाता है बिजली ठेकेदार काम करवाने वाले लोगों के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर पाते जिससे ऐसी जानलेवा घटना घट जाती है न ही ठेकेदारों द्वारा कोइ सुरक्षा के ही उपाय सुनिश्चित कर पाते हैं तथा ऐसी घटनाओं को रोकने न हीं मंडल अधिकारी ही कोई उचित कदम उठा पाते जिससे गरीब गुरबा अपने पेट पालने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं मंडल व ठेकेदारों की मिली भगत व लापरवाही से बिजली काम करने वालों की जान जोखिम में रहती है ।

इस मामले में इनका कहना है

बंद पड़ी बिजली लाइन व खंभे खड़े करने का काम ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था वह ठेकेदार का मजदूर हैं जो खंभे से गिर गया जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां से भोपाल भेज दिया गया है उसकी हालत में सुधार हो रहा है ।

-प्रांजल शर्मा सहायक प्रबंधक मप्र वि मं सांची सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811