Let’s travel together.

घर से स्कूल का कहकर निकली नाबालिग छात्रा लापता,पुलिस कर रही तलाश

0 362

सांची रायसेन से देवेन्द्र तिवारी

सांची से लगभग चार किमी दूर स्थित ग्राम मढ़ा की 15 वर्षीय बालिका स्कूल का कहकर घर से निकली थी लापता हो गई पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है इसी बीच बालिका के पिता ने गांव के ही युवक पर शंका जताई है पुलिस पूरी जांच कर रही है ।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम मढ़ा नगर से चार किमी दूर स्थित है इस गांव के महेश कुमार गौड़ ने दिनांक 20 अप्रैल को थाना सांची पंहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका संध्या गौड़ घर से स्कूल का कहकर गई थी जो न स्कूल पहुंची न ही घर तब उसने रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर धारा 363 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसकी पड़ताल शुरू कर दी गई परन्तु एक माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी लापता बालिका का पता नहीं चल सका इस बीच बालिका के पिता ने गांव के ही एक युवक अंकू उर्फ अंकित सिलावट भी तभी से अपने घर से लापता है शंका जताई तथा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक एवं सीएम को पत्र भेजकर मांग की कि मेरी बच्ची का पता लगाया जाये वह जिंदा है अथवा नहीं गांव का ही युवक भी तभी से लापता है यह जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है बच्ची को ढूंढ कर मेरे सुपुर्द की जाये । महेश ने बताया कि मेरी बच्ची संध्या का गांव के ही युवक द्वारा अपहरण किया गया है उसे पकडा जाये तथा उसपर कडी कार्रवाई की जाये एवं मेरी बच्ची संध्या को मेरे हवाले किया जाये उसने बताया कि मैं मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन करता हूं उसे ढूंढने में मेरी मजदूरी भी चौपट हो गई तथा खर्च भी हो रहा है जिससे मैं परेशान हो उठा हूं । इस मामले में थाना प्रभारी अमरसिंह निगम का कहना है कि महेश ने अपनी बच्ची लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी तथा उसके बाद उसने गांव के युवक पर शंका जताई है इस मामले में हमने युवक के पिता को बुलाकर पूछताछ की परन्तु लापता युवक का सुराग नहीं लग सका हम युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं हम शीघ्र ही लापता बालिका को ढूंढ लेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811