Let’s travel together.

40एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में मेंटेनेंस के चलते 7 घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

0 342

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
नगर सहित आसपास क्षेत्रों में रविवार 29 मई को मेंटेनेंस के चलते 7 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। सलामतपुर विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा सलामतपुर स्थित 132 केवी ईएचवी सब स्टेशन में रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर को 4 बजे तक 7 घंटे के लिए 40एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस प्रोग्राम है। जिसके कारण इस उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 33केवी फीडर जिनमें 33केवी आमखेड़ा, 33 केवी दीवानगंज, 33केवी बेरखेड़ी, 33केवी सलामतपुर इंडस्ट्रीयल फीडर के तहत वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड, जीके केमिकल, नर्मदा फारेस्ट, हलाली डेम, मध्यभार लिमिटेड बन्द रहेंगे। आसपास क्षेत्रों सलामतपुर, सांची, बेरखेड़ी, दीवानगंज, गुलगांव, ऐरन, नरोदा, आमखेड़ा, बाँसखेड़ा, उचेर, सेमरा, मुड़ियाखेड़ा, मेंढकी, बेरखेड़ी, निनोद, कुल्हड़िया, बिलोरी, अम्बाड़ी, रतनपुर सहित सभी गांव की विद्युत सप्लाई बंद रहेंगी। जूनियर इंजीनियर प्रांजल शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करी है कि समय से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811