Let’s travel together.

नवरात्र के समापन पर जवारे का विसर्जन, नंगे पांव निकले श्रद्धालु

0 159

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

चैत्र नवरात्रि के समापन पर जवारों को विसर्जन चल समारोह गुरुवार को निकाला गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से जवारे अखाड़ों के साथ निकाले गए। यहां पर महिलाओं ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को भक्तिरस में डुबो दिया। सिर पर ज्वारों से सजे कलश लेकर महिलाएं नदी घाटों तक गई, जबकि युवा-बुजुर्ग देवी मां की जयकार लगाते हुए चल रहे थे। नगर के श्री टेकरी मंदिर के समीप शनि मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा एवं ज्वारे एवं खाईपुरा से ज्वारे का एक साथ निकाले गए चल समारोह में पंडा के अनुयायियों ने माता के बाने को गाल में लगाकर चल रहे थे।

वहीं भक्तगण डीजे की धुन में नाचते गाते एवं ढोल नगाड़ों के साथ जय माता दी के नारे लगाते चल रहे थे। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर चल समारोह श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा से वाहनों में सवार होकर नर्मदा तट बोरास घाट विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया। सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी दुर्गा मंदिरों में और घरों में जवारे कलश स्थापित किए गए थे। जिन्हें नर्मदा नदी अथवा स्थानीय नदी, तालाब अथवा जल स्रोतों में विर्सजन किया गया। इससे पहले उनका विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811