Let’s travel together.

ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल की भिंडत,एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

0 93

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज के साईं मंदिर के सामने रात   मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिंडत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र लोधी और आकाश अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 वीएम 3250 से आकाश के पिता जो छत से गिर गए थे जिनका इलाज भोपाल में चल रहा था उनको देखने के लिए शुक्रवार को भूपेंद्र लोधी और आकाश अपनी मोटरसाइकिल से भोपाल गए थे जब वह वापस भोपाल से अपने गांव लौट रहे थे तभी साईं मंदिर के सामने कच्चे रास्ते से ट्रैक्टर ट्राली गाय को छोड़ने के लिए गौशाला जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर में जोरदार भिंडत गई। जिसमें भूपेंद्र लोधी पिता बलराम सिंह लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी अंधियारी जिला रायसेन की घटनास्थल पर मौत हो गई तो वही आकाश अहिरवार ग्राम सेमरा पड़रात गैरतगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी पुलिस बल ने पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायल को एम्बुलेंस से सांची भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल का इलाज जारी है वही मृतक भूपेंद्र लोधी का सांची के अस्पताल में शनिवार को पीएम के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हे।

इनका कहना हे –

मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर चौकी में खड़ा कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
वरुण सक्सेना चौकी प्रभारी दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811