मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जमुनिया गांव में पुलिस को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दीवानगंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 साल से मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी लीला किशन पिता सरदार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है जिसको न्यायालय रायसेन में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका पुलिस चौकी दीवानगंज प्रभारी वरुण सक्सेना, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक सूरज वर्मा, जितेंद्र शर्मा की रही।