Let’s travel together.

पर्यटकों को लुभा रही है टेंट सिटी

0 85

– पाहडियों के बीच बनी है टेंट सिटी

– मप्र पर्यटन बोर्ड ने किया ईको रिट्रीट का आयोजन
-रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

मध्य प्रदेश की प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक शिवपुरी जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर चंदेरी की पहाड़ियों में इस समय टेंट सिटी का आनंद पर्यटक ले रहे हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा शिवपुरी और इसके आसपास के इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में अब चंदेरी में भी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। चंदेरी एक प्राचीन व ऐतिहासिक नगरी है। चंदेरी में पाहडियों के बीच बनी टेंट सिटी इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। वहीं पर्यटन विभाग द्वारा लाइट शो से चंदेरी की प्राचीन ऐतिहासिक, विरासतें व महाभारत कालीन राजा शिशुपाल से लेकर कई राजा रजबाड़ों की विरासतें यहां देखने आ रहे हैं।

मप्र पर्यटन बोर्ड ने किया ईको रिट्रीट का आयोजन-

चंदेरी में लगतार देशी- विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। पिछले दिनों मप्र पर्यटन बोर्ड के द्वारा चंदेरी ईको रिट्रीट में कार्यशाला में सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा लाइव बैंड और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुआ। यहां बदल महल, रानी राजा महन, खूनी दरवाजा सहित अन्य विरासतें पर्यटकों को लुभाने के साथ ही नेचुरल पर्यावरण के बीच बनी टेंट सिटी, स्टे और एडवेंचर गतिविधियों के लुत्फ ने भी पर्यटन को और भी आकर्षट का केंद्र बन गया है। इन दिनों पर्यटकों को लुभने आकर्षक लाइटिंग और एडवेंचर गतिविधियां कर चदेरी मन मोह रही है। चंदेरी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 25 कमरों की टेंट सिटी बनाई गई है। यह शहर से करीब 1 किमी दूर कटी घाटी के पास 25 कमरों की टेंट सिटी है।

स्त्री -2 के बाद बढ़े टूरिस्ट-
टेंट सिटी के मैनेजर विष्णु चौधरी ने बताया कि टेंट सिटी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां पर स्त्री-2 की शूटिंग के बाद पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले साल की तुलना इस बार 60 फीसदी टूरिस्ट यहां ज्यादा आ रहें हैं। फिल्म स्त्री- 2 के बाद से कई देशी-विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। हर साल यहां 90 दिन ऐसे ही आस्थाई रूप से टेंट सिटी संचालित होता ह

बुनकरों को दिया जा रहा है बढ़ावा-
वैसे देखा जाए तो यहां पर बुनकरों को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है। इसी क्रम में प्राणपुर चंदेरी में क्राफ्ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पूरा गांव केा ही क्राफ्ट टूरिज्म विलेज बनाया गया है। यहां पर भी पर्यटक जाते हैं और चंदेरी की साड़ियां शिल्पकार कैसे बनाते हैं यह देखते हैं। यहां पर हर घर में बुनकर चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियां बनाते मिल जाएंगे। इस गांव को देखने के लिए भी पर्यटक जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811