Let’s travel together.

गायत्री प्रज्ञापीठ का 12 फरवरी से 16 फरवरी तक कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0 67

विदिशा। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ स्वर्णकार कॉलोनी में 12 फरवरी से 16 फरवरी तक अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला विदिशा के कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायंस इंटरनेशनल लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसमें प्रशिक्षण देने के लिए श्री रमेश जी अभिलाषी प्रांतीय प्रशिक्षण समन्वयक ,श्री विक्रम सिंह जी पाटीदार उपजोन सह समन्वयक उज्जैन एवं श्री सौरभ जी गुप्ता सदस्य प्रांतीय प्रशिक्षण टोली उपस्थित रहेंगे। इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को कर्मकांड की बारीकियां,मानव जीवन में संस्कारों की उपयोगिता एवं आवश्यकता, प्रवचन कला का प्रशिक्षण एवं संगठन में की रीति नीति, पद्धति एवं कार्यकर्ता के आचार व्यवहार, संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके इसके साथ में ढफली वादन का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। ‌ यह प्रशिक्षण आवासीय रहेगा। जिला समन्वयक मुकेश तिवारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में पूरे जिले से लगभग 100 कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम स्वयं 6:00 बजे तक यह प्रशिक्षण चलेगा। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के रुकने की भी समुचित व्यवस्था भी की गई है। उनके चाय नाश्ता और दोनों समय का भोजन भी उपलब्ध कराए जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811