Let’s travel together.

जनसमस्याओं को लेकर भाजपा के नेतृत्व में जिलाधीश को सौपा ज्ञापन

0 119

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

क्षेत्र में विकास कार्य ना हो पाने ओर जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंहा के नेतृत्व में ग्रामीणो ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में धरसीवा विधानसभा के अंतगर्त कुरुद सिलयारी क्षेत्र के विकास कार्य मे विफलता का आरोप लगाते हुए निष्क्रीयता की वजह से गाँव के लोगो का जनजीवन प्रभावित होने की बात कही गई है।
ज्ञापन में नो सूत्रीय मांगों में सर्वप्रथम बरसों से की जा रही सिलयारी रेल्वे ओवरब्रिज की मांग को एक बार फिर करते हुए कहा है कि उक्त मांग आज तक पूरा न हो पाने की वजह से आम जनता को घंटों फाटक में खड़े होकर अपना समय बर्बाद करना पड़ता है, जिससे उनके आवश्यक कार्य पूर्ण नहीं हो पाने की वजह से उन्हें मानसिक, शारीरिक व आर्थिक परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है जनता परेसान है
दूसरी मांग सिलयारी के डॉ. खुबचंद बघेल शासकीय हाई स्कुल से संबंधित है जिसमे कहा है कि हमारे प्रथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वपन दृष्टता डॉ. खूबचंद बघेल के द्वारा स्थापित स्कुल में शिक्षकों की बहुत कमी है जिससे शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बच्चो का जीवन बर्बाद हो रहा है
तीसरी मांग सिलयारी कुरुद गोढ़ी मार्ग, सिलयारी कुरुद कपसदा मार्ग (लुनिया रोड) का निर्माण न होने से ग्रामीणो को हो रही समस्या की है चौथी मांग सिलयारी रेल्वे गुड्स सायडिंग को अवैध बताते हुए बन्द करने की मांग की है ग्रामीणो का कहना है कि एक तो पर्याप्त जगह नहीं है दूसरा यह स्कुल से लगे होने से बच्चो की परेसानी भी होती है इसलिए इस साइडिंग को तत्काल बन्द किया जाए
पांचवी मांग सिलयारी धरसीवा क्षेत्र में हो रही विद्युत अव्यवस्था की है बिजली की भारी कटौती से ग्रामीण परेसान है बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए।
छठवीं मांग किसानों से संबंधित है भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने आरोप लगाते हुये कहा कि किसानों को जबरदस्ती वर्मीकम्पोस्ट खाद के नाम पर मिट्टी, राख देकर ठगा जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व बिलासपुर हाईकोर्ट में इस बारे में पी.आई. एल. भी दाखिल की गई थी, जिसमें किसानों को जबरदस्ती वर्मीकम्पोस्ट लेने की बाध्यता को खत्म किया गया था बाबजूद अब भी किसानों को दबावपूर्वक वर्मीकम्पोस्ट खाद दिया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष है इस बाध्यता को खत्म किया जाये।
सातवी मांग धरसींवा तहसील कार्यालय से संबंधित है जिसमें कहा है कि आम जनमानस का छोटा-मोटा कार्य भी तहसील में नहीं हो रहा है। भाजपा नेता सिन्हा ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है कार्यालय में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि बिना पैसा दिये कोई भी कार्य नहीं हो रहा है आठवी मांग अवैध को लेकर है भाजपा नेता सिन्हा ने कहा कि आबकारी विभाग की निष्क्रियता से अवैध शराब कोचिये की बाढ़ आ गई है
भाजपा नेता अशोक सिन्हा ने कहा है कि यदि सभी मांगो को 7 दिवस के भीतर हल नही किया तो मजबूरन भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन सिलयारी में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811