Let’s travel together.

घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन

0 97

– पंजाब नेशनल बैंक शिवपुरी का दो दिवसीय होम लोन एक्सपो में दी गई जानकारी

– लोन योजनाओं और ब्याज दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पंजाब नेशनल बैंक शाखा कार्यालय झाँसी तिराहा शिवपुरी में दो दिवसीय होम लोन एक्सपो लगाया गया। इस कार्यक्रम में शाखा प्रमुख रतीश कुमार दुबे पंजाब नेशनल बैंक नया ब्लॉक शाखा प्रमुख आशीष कुमार गुप्ता , कृषि अधिकारी आकाश खटीक , प्रबंधक सागर आर्य, आदित्य गुप्ता , गौरव अहीर मंजीत सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे साथ ही सम्मानीय ग्राहक पवन जैन ,पारस जैन , सौरव सांखला ,नरेंद्र मज़ेजी, सुभाष मिश्रा ,मोहित सोनी ,राजेश चंदेल ,विशाल राठौर , दुर्गेश गाौड , गौरव जैन एवं अन्य ग्राहक भी उपस्थित रहे।
इस एक्सपो में शाखा प्रमुख रतीश कुमार दुबे द्वारा बताया गया कि यह एक्सपो ख़ास तौर पर घर बनाने के लिए होम लोन और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सूर्य घर योजना के तहत लोन लेने के लिए इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोन योजनाओं और ब्याज दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि पीएनबी 8.40 फ़ीसदी की ब्याज दर पर आवास ऋण और सूर्य घर योजना के तहत छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए 7 फ़ीसदी की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराता है एक्सपो के द्वारा ऐसे ऋणों को तुरंत मंज़ूरी दी गई, साथ ही विशेष ऑफ़र एवं छूट भी उपलब्ध रहेगी। ग्राहक वरिष्ठ बैंक अधिकारियों और वित्तीय विशेषज्ञों से परामर्श भी प्राप्त किया, एक्सपो में बड़ी संख्या में सम्भावित घर खरीदारों ने भाग लिया। जिन्होंने पीएनबी के होम लोन उत्पादों और सेवाओं में गहरी रुचि दिखाई पीएनबी ने इस एक्सपो को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811