Let’s travel together.

जबलपुर के पाटन की घटना को लेकर ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन

0 207

जुलुस की शक्ल में तहसील पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

गत दोनों जबलपुर के पाटन में हुई चार लोगों की हत्या की घटना को लेकर रायसेन जिला अंतर्गत ब्राह्मण महासभा बेगमगंज सुल्तानगंज ने
अध्यक्ष पं. जयगोबिंद दुबे कार्यकारी अध्यक्ष पं. शिवनारायण व्यास के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एसआर देशमुख को सौंप कर घटना की निष्पक्ष जांच कर कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि जबलपुर जिले के ब्लॉक पाटन के ग्राम टिमरी में जुआ सट्टा और शराब का अवैध कारोबार करने वाले आसामाजिक तत्वों के द्वारा कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के चार युवाओं की जघन्य हत्या कर दी गई जिससे संपूर्ण इलाके में भय का माहौल है । युवाओं की नृशंश हत्या से संपूर्ण प्रदेश के ब्राह्मण समाज में बहुत अधिक रोष व्याप्त है।

ब्राह्मण महासभा बेगमगंज सुल्तानगंज एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश का ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री से मॉग की है कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से घटना की निष्पक्ष जॉच कराई जाकर प्रकरण का निराकरण फास्टट्रेक कोर्ट के माध्यम से कराया जाए, प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक करोड और घायलों को 50 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाकर मृतकों के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए तथा जबलपुर कोर्ट के अलावा किसी अन्य जिले में प्रकरण की सुनवाई कराई जाए ताकि अपराधियों के परिवारजनों के द्वारा गवाहों को प्रभावित न किया जा सके। साथ ही मृतकों के परिवारजनों को सुरक्षा प्रदान जाए।घटना क्षेत्र के दोषी अधिकारियों की सेवा समाप्त करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि उपरोक्त मॉगों पर तीन दिवस के अंदर गंभीरता पूर्वक विचार कर ठोष निर्णय नहीं लिया जाता तो इसके बाद ब्राह्मण समाज बडी संख्या में टिमरी कूच करेगा और जिले और विकासखण्ड स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन शासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811