Let’s travel together.

हाथ ठेला लेकर निकली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के लिए एकत्रित किए खिलौने

0 183

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
रायसेन जिले के दीवानगंज सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र सेमरा में अडॉप्ट इन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी फर्स्ट एवं आंगनवाड़ी केंद्र सेकंड के लिए घर-घर जाकर ग्राम वासियों से खिलौने दान में लिए गए।बुधवार को दीवानगंज सेमरा फर्स्ट एवं सेकंड आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने के लिए सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हाथ ठेला लेकर ग्राम सेमरा की सड़कों पर निकले।

इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए हाथ ठेले में रख दिए गए। सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार ने स्थानीय लोगों से यह अपील की है कि सभी लोग अपनी स्वेच्छा से आंगनवाड़ी में जाकर खिलौने, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री दान करें जिससे इन सभी चीजों का बच्चों के लिए उपयोग किया जा सके। आंगनबाड़ी में दान करने के लिए सभी लोगों से खिलौने, यूनिफार्म, पंखा, कुर्सी, पानी बोतल, पाठ्यपुस्तक, धार्मिक किताबें आदि वस्तुएं देने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811