Let’s travel together.

हाट बाजार से बाईक चोरी करने वाला चोर हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद

0 223

-दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर मे एक मोटरसाइकिल हाट बाजार से चोरी 

-दो दिन बाद ही रात के समय चोरों ने अन्य बाइक चुराने कि कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो सके 
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर में देर रात्रि चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालमपुर के हॉट बाजार में भगवान सिंह मीणा निवासी बालमपुर सब्जी लेने के लिए आए थे। मोटरसाइकिल रखकर सब्जी खरीदने लगे। थोड़ी देर बाद आकर देखा तो मोटरसाइकिल जहां पर खड़ी की गई थी वहां से गायब हो गई थी। इधर-उधर काफी देर तक ढूंढने की कोशिश की मगर मोटरसाइकिल का कहीं भी कुछ पता नहीं चला सका। मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।


उसके दो दिन बाद ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बने मकान के सामने दो चोर मोटरसाइकिल चुराते हए सीसी कैमरे में कैद हो गए। चोरों ने मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चबूतरे से नीचे उतार ली थी। मगर ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।
मलखान सिंह मीणा, महेश साहू,नीरज साहू, मुकेश साहू , बृजेश ठाकुर, सुधीर मीणा यदि लोगों का कहना है कि चोरों के डर से हम अपनी मोटरसाइकिल को अंदर रखकर बाउंड्री वॉल पर ताला लगा कर रख रहे हैं।
बता दे की इससे पहले भी चोरों ने दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक की मोटरसाइकिल चोरी करने की कोशिश की थी। हड़बड़ी में बस से टकराने के कारण मोटरसाइकिल नहीं ले जा पाए थे। कुछ दिनों से दीवानगंज, बालमपुर आदि गावों में चोरों की गैंग सक्रिय बनी हुई है जो लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देने मैं लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही दीवानगंज पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा था जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811