Let’s travel together.

फिर से भूख हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, सेवाएं प्रभावित

0 73

 

शिवलाल यादव रायसेन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के आश्वासन के दो माह बाद भी कुछ नहीं हुआ तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फिर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार बुधवार को सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस हड़ताल से जिला अस्पताल के कई कामों पर फर्क पड़ेगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिला अध्यक्ष शिवलता चौहान डीपीसी डॉ आरती गंगवार ने बताया कि 3 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक बार फिर से भूख हड़ताल की जा रही है।
पहले भी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी, पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही आपकी मांगों पर विचार किया जाएगा। 2 माह निकलने के बाद भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया।

हमारी प्रमुख मांगों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 15 दिसंबर 22 से 3 जनवरी 2023 तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए थे, उन्हें तत्काल वापस लिया जाना भी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |     निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 से अधिक मरीजों ने कराई जांच और प्राप्त की दवाइयां     |     अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का शिकंजा, एकडंपर जब्त     |     गीदगढ़ पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811