Let’s travel together.

विधायक डॉ.चौधरी ने ध्वजारोहण कर ली सलामी, शान से फहराया तिरंगा

0 109

– गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ मनी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाई गई। विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में ध्वाजारोहण कर शान से तिरंगा फहराया गया। मुख्यालय पर जनपद पंचायत मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के पावन मौके पर नगर सहित क्षेत्र भर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उत्साह एवं शान से फहराया गया। जनपद पंचायत के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा ध्वजारोहण किया। यहां उन्होंने परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वे कार्यक्रम में प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए तथा सम्मिलित प्रतिभागियों को पुरुस्कारों का वितरण भी किया।

नगर में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रमों में नपा कार्यालय में नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, सीएमओ सीएमओ विनोद प्रजापति, जनपद पंचायत कार्यालय एवं विजय स्तम्भ बाजार चौक में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम पल्लवी वैद्य, तहसील कार्यालय में तहसीलदार अम्बर पंथी, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय जैन, वन विभाग में रेंजर धीरेंद्र पांडेय, बीईओ एवं बीआरसी में जनपद उपाध्यक्ष नीतू नीरज जैन, बीईओ पीसी दिवार, बीआरसीसी आलोक राजपूत, स्वास्थ्य केंद्र में डा. अर्नेस्ट लाल ने ध्वजारोहण किया।

ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, ने हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य भगवान सिंह खंगार ने रेंज में रेंजर धीरेन्द्र पांडे ने पुलिस चौकी में प्रभारी अमन धाकड़ ने सहकारी संस्था में प्रबंधक कैलाश तिवारी ने सहकारी बैंक में मेनीजर गिरीश सक्सेना ने अमृत सरोवर पर उप सरपंच बृजेश जाटव यूनानी औषधालय में डाक्टर कैलाश सोनी ने प्रायमरी स्कूल में नीरज चौरसिया ने स्वास्थ्य केन्द्र में केएस चौहान ने मिडिल स्कूल में प्रधान अध्यापक ज़ाकिर मंसूरी ने छात्रा वास में खेमचंद चौरसिया ने उद्यान विभाग में अधिकक्षक रधुवंशी जी ने मदरसा फ़ाज़िलिया में मोलवी शमीम ने ग्राम पंचायत आलमपुर मे सरपंच चरण सिंह यादव ने इसी के साथ तहसीलभर के ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर गांधी जी एवं डा. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर पुष्पाहार समर्पित कर उन्हे इस पावन पर्व पर याद किया गया। कार्यक्रमों सैयद साजिद अली पटेल खेमचंद चौरसिया रिज़वान खां जनपद सदस्य मोहन जाटव रवि चौरसिया नज़र हसन अंसारी सादी लाल सेन औंकार सिंह कुशवाहा माजिद भाई ख़लीफा नितिन माहेश्वरी दाऊद अली पटेल अभय सिंह गुर्जर बृजमोहन जाटव सुधीर चौरसिया प्रकाश जाटव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811