Let’s travel together.

मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री डेहरिया ने माउंट एकॉनकागुआ पर फतह कर देश और प्रदेश का बढ़ाया मान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 77

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुश्री भावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम क्षमताओं का प्रमाण है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भावना डेहरिया को इस अद्वितीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि सुश्री भावना ने अपने साहस और लगन से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गर्व करने का अवसर दिया है। उनकी उपलब्धि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव का प्रेरणा स्रोत बनेगी। प्रदेश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस प्रदान करेगी। उनके जज्बे और हिम्मत ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811