सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
देश को आज़ाद हुए 78 वर्ष पूर्ण होने पर आज पूरे देश के साथ-साथ रायसेन जिले के सुल्तानगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
सुल्तानगंज शासकीय हाई स्कूल में प्राचार्य राकेश सोनी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का नेतृत्व किया। वहीं सुल्तानगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी श्याम राज सिंह राजपूत ने तिरंगा फहराया।
सहायक वन परिक्षेत्र कार्यालय सुल्तानगंज में डिप्टी रेंजर निलेश शिल्पी और डाकघर परिसर में पोस्टमास्टर सुनील पंथी ने ध्वजारोहण किया।

शासकीय माध्यमिक बालक शाला में विनय कुमार इनवाती तथा ग्राम पंचायत भवन में सरपंच सुनीता अहिरवार ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा शासकीय सहकारिता समिति कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर ने ध्वज वंदन किया।
इस अवसर पर सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। “जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह देशभक्ति गीतों की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन हुआ।
स्थानीय नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
बेगमगंज, सुल्तानगंज और आसपास के गांवों में तिरंगे की शान के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न जन-जन के मन में देशभक्ति की नई ऊर्जा भर गया।