रायसेन आगमन पर सनातन धर्म प्रेमियों ने किया स्वागत
सी एल गौर रायसेन
देश के एक करोड़ सनातन धर्म प्रेमियों के घर-घर् तक राम नाम पहुंचने के मुख्य उद्देश्य लेकर पंडित अंबिका प्रसाद दुबे 22 जनवरी 2024 राम लला सरकार के स्थापना दिवस से लेकर अभी तक भ्रमण पर चल रहे हैं ।शुक्रवार को पंडित दुबे का आगमन रायसेन में हुआ जहां उनका सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया।

पंडित दुबे ने बताया कि अभी तक वह एक 5 हजार घरों तक पहुंच पाए हैं, यात्रा अभी अनवरत जारी है, उनका कहना है कि राम नाम की अलख जगाने के लिए मैं यात्रा पर निकला हूं अभी तक चार प्रदेशों की यात्रा की है । पंडित दुबे मार्गो के पास स्पीड ब्रेकर पर चिन्ह बनाकर लोगों की जान की रक्षा हो सके इस पहल को भी अंजाम दे रहे हैं, अभी तक 1500 स्पीड ब्रेकर पर चिन्ह बना चुके हैं। रायसेन आगमन पर उनका स्वागत श्री रामलीला मेला समिति एवं श्री हिंदू उत्सव समिति, ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, हिउस अध्यक्ष के एम चतुर्वेदी, संघर्ष शर्मा, संदीप दुबे सहित अनेक धर्म प्रेमी मौजूद रहे