सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
दीवानगंज निवासी मदननाथ पिता फूल सिंह नाथ ने दीवानगंज पुलिस चौकी में आकर शिकायत की है कि उसके घर पुरानी रंजिश को लेकर रामबाबू आदिवासी एवं गुलाब आदिवासी आकर गाली गलौच करने लगे। मना करने पर डंडे से मारपीट कर दी। जिसमें फरियादी के सर में चोट आई है। वहीं फरियादी की मां बीच-बचाव करने आई तो फरियादी की मां के साथ भी मारपीट की गई। वहीं दीवानगंज चौकी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506, 34 का मामला दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।