Let’s travel together.

देश का पहला पीएम जनमन आवास मिला और अब राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड को देखने का मिलेगा मौका

0 88

– शिवपुरी के भागचंद आदिवासी को मिली दोहरी खुशी

– राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे भागचंद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के रहने वाले भागचंद आदिवासी को दोहरी खुशी मिली है। उन्हें देश का पहला पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना) आवास मिला और अब उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड का परेड देखने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा 26 जनवरी की शाम होने वाले राष्ट्रपित भवन में होने वाले भोज में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। भागचंद के अलावा कलोथरा गांव की रहने वाली रामश्री आदिवासी भी 26 जनवरी परेड के लिए दिल्ली आमंत्रित की गई हैं। पीएम जनमन योजना के इन दोनों हितग्राहियों को शिवपुरी के जिला प्रशासन में दिल्ली भेजा है और उन्हें वहां पर राष्ट्रपति के आमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड, राष्ट्रपति भवन, संग्रहालय और राष्ट्रपति के विशेष भोज में शामिल होने के लिए भेजा गया है।

-देश का पहला पीएम जनमन आवास बना था भागचंद्र का

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत जिन हितग्राहियों का सबसे पहले आवास बना उन हितग्राहियों को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा 26 जनवरी की परेड कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के रहने वाले भागचंद आदिवासी और रामश्री आदिवासी को 26 जनवरी परेड कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पिछले दिनों इन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

पहले कच्चे आवास में रहते थे-

शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव के भागचंद आदिवासी का देश में पीएम जनमन योजना के तहत सबसे पहला आवास बनाकर तैयार हुआ था। देश का पहला पीएम जनमन आवास बनने पर भागचंद को पक्का आवास मिला है। इससे पहले भागचंद्र कच्ची कुटीर में रहते थे। पीएम जनमन योजना के तहत आवास बनने पर भागचंद आदिवासी के सामने दोहरी खुशी आई है। उन्हें पक्का आवास तो मिल ही गया है। इसके अलावा अब भागचंद को दिल्ली में होने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम देखने के लिए भी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने आमंत्रित किया है।

भागचंद्र और रामश्री ने जताई खुशी-

भागचंद आदिवासी ने इस पर खुशी जाहिर की है। इसके अलावा कलोथरा गांव की रहने वाली रामश्री आदिवासी को भी पीएम जनमन योजना के तहत आवास मिला। आवास बन जाने के बाद रामश्री आदिवासी खुश है। उनका कहना है कि उन्हें पक्का आवास मिल गया है। पहले कई तरह की परेशानी आती थी लेकिन अब यह परेशानियां दूर हो गई हैं। रामश्री आदिवासी को इसके अलावा दिल्ली में 26 जनवरी के कार्यक्रम देखने के लिए उन्हें राष्ट्रपति का आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। इस पर रामश्री ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि हम जैसे आदिवासियों को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने आमंत्रित किया उन्हें अच्छा लग रहा है। दोनों ही हितग्राही 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिए गए भोज में भी शामिल होंगे। अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान इन्हें राष्ट्रपति भवन घूमने का मौका भी मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811