Let’s travel together.

TODAY::राशिफल मंगलवार 24 मई 2022

0 495

मेषः आज दिन की शुरूआत में की गई यात्री लाभदायक रहेगी. अचनाक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. कोरोबार में भरपूर लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. प्रेमी जोड़े आपस में शादी संबंधी चर्चा कर सकते हैं. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है.

वृषः परिवार में विवाद के चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है. कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद धन लाभ होगा. जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें, वाहन चलाने में सावधानी बरतें. आज आपका कोई सोचा हुआ कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज आप अपने मन की बात जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं.

मिथुनः नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. नौकरी में तरक्की के चांस हैं. अपव्यय करने से बचें. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. शैक्षणिक कार्यों में बाधा आ सकती है. जीवनसाथी से तकरार हो सकता है.

कर्कः भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. आज ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे. कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आवश्यक है कि वाणी पर संयम रखें. लवमेट के तरफ से कुछ डिमांड हो सकता है.

सिंहः आज बुद्धि विवेक से लिए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के कार्यों के चलते समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी.

कन्याः आज का दिन की शुरूआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में सफलता से लोग आपको ईष्या से देख सकते हैं. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं. लवमेट के तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है.

तुलाः आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में तरक्की हो सकती है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शाम को मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. लवमेट के तरफ से मंहगे तोहफे का डिमांड आपका बजट बिगाड़ सकता है.

वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं. व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा लाभदायक होगी. तली भुनी चीजों से परहेज करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है. छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

धनुः शैक्षणिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. आज शुरू किए गए कारोबार में उत्तम लाभ होगा. परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं.

मकरः आज आपको सावधान रहने के जरूरत है. शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं. कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. नुकसान हो सकता है. इस समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है. मानसिक तनाव से बचने के लिए व्यायाम करें.

कुंभः लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा. कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा. परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. कारोबार के नजरिए से आज का दिन अनुकूल है. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

मीनः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. इस राशि के कारोबारी आज लाभ का सौदा करेंगे. शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है. वैचारिक मतभेद के चलते प्यार के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811