Let’s travel together.

गेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी  से किसानों का पंजीयन प्रारंभ

0 160

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 20 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होगा। शासन द्वारा किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। किसान भाई ग्राम पंचायत कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालयों और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एमपी किसान एप के माध्यम से किसान भाई निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इनके अतिरिक्त एमपी ऑनलाईन कियोस्क, सीएससी कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था है। समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु निर्धारित किसान पंजीयन प्रक्रिया के अनुसार किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार तथा अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य है। सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति तथा सहकारी विपणन सहकारी संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811