Let’s travel together.

पतित पावनी मां नर्मदा तट पर पत्रकारों ने चलाया सफाई अभियान

0 95

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने देश में स्वच्छता के लिये अलख जगाया था उसी स्वच्छता के तहत भारत सरकार ने मानसिक, शारीरिक स्वच्छता के साथ प्रदूषित वातावरण को स्वच्छ वनाने का अभियान चलाया उसी स्वच्छता अभियान की प्रेरणा से क्षेत्रीय सामाजिक पत्रकार समिति के द्वारा पवित्र पावनी मां नर्मदा के अलीगंज घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर्व प्रतिवर्ष नर्मदा नदी के तटों पर मनाया जाता है मकर संक्रांति से लेकर वसंत पंचमी तक अलीगंज एवं बगलबाड़ा घाट पर मेला लगता है जहां हजारों लाखों की संख्या में नर्मदा स्नान के लिये श्रद्धालु आते हैं ,स्नान, पूजन पाठ,दाल-बाटी,भंडारे आदि धार्मिक आयोजन किये जाते हैं मकर संक्रांति पर नर्मदा किनारे,एवं समूचे क्षेत्र में श्रद्धालु ओ द्वारा भगवान की तस्वीरें, नारियल के छूने,गंदे कपड़े,दोना पत्तल,जूठन,आदि अवशिष्ट पदार्थ फेंक दिये जाते हैं जिससे नर्मदा नदी का

जल तो प्रदूषित होता ही है क्षेत्रीय वातावरण भी प्रदूषण युक्त होता है इसी प्रदूषित वातावरण को साफ-सुथरा स्वच्छ वनाने हेतु क्षेत्रीय सामाजिक पत्रकार समिति के पत्रकारों ने सफाई अभियान चलाकर लगभग एक किलोमीटर तक फैले अवशिष्ट पदार्थ एवं पन्नियां एकत्रित जलाकर सफाई की इस स्वच्छता अभियान में गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिली जिसमें क्षेत्रीय सामाजिक पत्रकार समिति एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदस्यों ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष अंसार पटेल,हसीब निगार, अरशद मसूद शामिल रहे इस सफाई अभियान में नगरपरिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी,एवं एसडीएम श्री संतोष मुद्गल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ इस स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देते हुए समस्त पत्रकारों की होंसला अफजाई करते हुए नगरपरिषद अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों द्वारा बहुत सराहनीय कार्य किया गया है यह नागरिकों को संदेश देता है कि नर्मदा नदी पर स्वच्छ वातावरण वनाये रखें।नगर परिषद भी नगर के समस्त वार्डों में स्वच्छता अभियान चलायेंगे। एसडीएम संतोष मुद्गल जी ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए कहा कि यह कार्य प्रेरणास्पद है नर्मदा नदी पर डस्टबिन रखवाये जायेंगे नागरिकों से भी निवेदन किया जायेगा कि गंदगी न फैलाये स्वच्छ वातावरण रखें। मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अंसार पटेल ने कहा कि नर्मदा पवित्र नदी है इसका आशीर्वाद सभी इंसानों को प्राप्त होता है सभी धर्मों को समान रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करती है हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि इस स्वच्छता अभियान में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है।इस सफाई अभियान में नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी, एसडीएम संतोष मुद्गल, क्षेत्रीय सामाजिक पत्रकार समिति के संरक्षक विजय प्रकाश तिवारी, यशवन्त सराठे, दिनेश ववेले,अनिल वर्मा,भीकम राय,अध्यक्ष राजीव तारण, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र धाकड़,उपा.सत्यनारायण रघुवंशी,हसीब निगार, सचिव महेश वर्मा,सहस.ब्रजेश श्रीवास्तव, संतोष मालवीय, मधुर राय, अखिल खरे, अरशद मसूद, अशोक सोनी,आशीष रजक,एवं नगरपरिषद के कर्मचारी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811