Let’s travel together.

बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए 4 आदिवासी मजदूर, परिजनों ने उतारी नजर और लगाए गले

0 122

-पुलिस और सहरिया क्रांति के प्रयास रंग लाये
शिवपुरी। सहरिया क्रांति और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से आज एमारोन कंपनी, हिम्मतनगर, गुजरात में बंधक बनाए गए तीन आदिवासी नाबालिगों और एक युवक को मुक्त कराकर उनके घर भड़ावावड़ी, थाना सुरवाया, जिला शिवपुरी पहुंचा दिया गया। घर पहुंचते ही पूरे गाँव में खुशी और आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जैसे ही मजदूर गाँव पहुंचे, परिजनों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और नजर उतारी। माताओं ने अपने बच्चों को गले लगाकर फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया। यह दृश्य देख गाँव के हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन ने मुक्त हुये सभी बंधुआ मजदूरों को सीने से लगाकर अपनत्व दिखाया और भविष्य के लिए समझाइश दी कि किसी भी संदिग्ध दलाल के झांसे में न आएं।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब बंधुआ मजदूरों के परिजनों ने सहरिया क्रांति के अजय आदिवासी, स्वदेश आदिवासी और दिलीप आदिवासी के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठोड़ को शिकायत दी। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी अरविंद छारी को निर्देश दिए कि मजदूरों को सकुशल वापस लाया जाए।
शिकायत में बताया गया कि गाँव के चार गरीब आदिवासी मजदूर गौतम आदिवासी, अवनेश आदिवासी, सुनील आदिवासी, और बल्ले आदिवासी, जिनमें से तीन नाबालिग थे, को कथित तौर पर अनूप राजपूत उर्फ सुशील, एक दलाल, ने 2 माह पहले गुजरात के हिम्मतनगर भेजा। दलाल ने मजदूरों और उनके परिजनों को झूठे वादे किए थे कि उन्हें हर महीने ₹20,000 वेतन और रहने-खाने की सुविधा मिलेगी। लेकिन गुजरात पहुंचने के बाद मजदूरों को बंधक बना लिया गया। उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क करने से रोक दिया गया। उन्हें अत्यधिक काम कराया जाता था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। परिजनों को इनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही थी, जिससे वे चिंतित थे। सहरिया क्रांति के सदस्यों ने इस मामले को प्राथमिकता दी और पुलिस के साथ मिलकर एक टीम बनाई। टीम ने नरवर व गुजरात में दबिश देकर चारों मजदूरों को मुक्त कराया और सकुशल घर पहुंचाया।

सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बेचैन ने कहा, “यह घटना हमें सतर्क करती है कि हमें ऐसे दलालों से बचना चाहिए। हम सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों और बच्चों के भविष्य की रक्षा करनी होगी।” उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि इस तरह के मानव तस्करी के मामलों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
चारों मजदूरों के घर लौटने के बाद पूरे गाँव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने सहरिया क्रांति और पुलिस का आभार व्यक्त किया। गाँव के लोगों ने इस घटना को एक बड़ा सबक मानते हुए ठान लिया कि वे भविष्य में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सहरिया क्रांति और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई एक मिसाल बन गई है, जिसने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ लड़ाई में एक नई उम्मीद जगाई है।
इनका कहना है –

आवेदन प्राप्त होते ही हमने मामले की जांच की तो पाया नरवर के पास एरावन का अनूप राजपूत इन लोगों को मजदूरी के बहाने ले गया था और वहाँ जाकर इनको एक फ़ेक्टरी में छोड़ा। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर व गुजरात पुलिस से संपर्क कर दवाव बनाया तो बच्चे अपने जीएचआर पहुँच गए है।

– अरविंद छारी ,थाना प्रभारी सुरवाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भानपुर से  सलामतपुर चौराहे तक रोड पर हो रहा डामरीकरण, 3 साल बाद ग्रामीणों को गड्ढों से मिलेगी निजात     |     ग्रामीण क्षेत्रो में उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग      |     सब्जियों के दाम गिरे, विक्रेताओं का कहना  लागत भी नहीं निकल रही      |     भोपाल एम्स हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन     |     बेगमगंज बांद्रा क्षेत्र फायर फाइटर से हुआ लैस     |     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरणजी शर्मा की 102वीं जन्मजयंती मनाई गई     |     सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं     |     फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन     |     जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ      |     भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811