Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 25 मई 2022

0 187

मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार पर भी ध्यान दें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मिथुन राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के क्रोध से भी बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। मन परेशान रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार ठीक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

कन्या राशि- मन थोड़ा अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। सुखद समाचार मिलेगा।

तुला राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

धनु राशि- संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मकर राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि- आलस्य अधिक हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। सचेत रहें। धार्मिक धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा, फिर भी संयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811