-शिवपुरी जिले के 9 खिलाड़ी कर रहे हैं मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
68वीं राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता का प्रारंभ कोल्हापुर महाराष्ट्र मैं 15 तारीख से प्रारंभ होकर 18 जनवरी तक चलेगी. यह प्रतियोगिता अंडर 17-19 बालक बालिका वर्ग की आयोजित की जा रही है.मध्य प्रदेश के दल में 28 खिलाड़ियों के साथ 09 ऑफिशल्स,जनरल मैनेजर के साथ कोल्हापुर पहुंचे.शिवपुरी के 09 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जिसमें कृपांची परिहार,प्राची कुशवाह, वंशिका रावत,माही दीक्षित,रानू आर्य, रिया लश्कर, मुस्कान वर्मा,विशेष शर्मा एवं तनीश सिंह राजन शामिल है.
मध्य प्रदेश टीम के जनरल मैनेजर अजय बाथम, बालिका अंडर U-19 मे कोच जे पी शर्मा जिला योग प्रभारी शिवपुरी,मैनेजर मनीष राठौर,U-19 बालक मैं कोच देवेंद्र कुमार ढिमोले, मैनेजर अंगद सिंह तोमर बीआरसी बदरवास एवं शिवबीर सिंह तोमर,कृष्ण कुमार कुशवाह,टीम के साथ उपस्थित रहे. प्रतियोगिता 18 जनवरी तक चलेगी. पूरे भारत से 33 टीमें भाग ले रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।