Let’s travel together.

आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा

0 591

दो साल पहले हुई थी युवती अगवा अब तक नही मिली

बेग़मगंज रायसेन से शरद शर्मा

तहसील के ग्राम घाना कला पुलिस थाना सुल्तानगंज निवासी घूरन सिंह पूरन पिता करोड़ी लाल आदिवासी के पक्ष में आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बेगमगंज एसडीएम के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है ज्ञापन में मांग की है कि घूरन सिंह की बेटी विगत 2 साल से लापता है गांव के लोग उसे अगवा कर कर ले गए थे जिसकी रिपोर्ट थाना सुल्तानगंज में दर्ज कराई थी आरोपी रज्जू राजपूत गांव का ही निवासी है जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई लड़के परिवार के पिता एवं अन्य रिश्तेदार घर आकर बार-बार पीड़ित पिता को धमकाते हैं और रिपोर्ट वापस लेने की धमकी देते हैं लड़का पक्ष के द्वारा बार-बार धमकाया जा रहा है राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है इसी बात के चलते 2 वर्ष गुजर गए लेकिन लड़की का आज तक कोई पता नहीं है हमारी बेटी को मार दिया गया है हम लोग थाने पहुंचे फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ज्ञापन में मांग की है कि हम आदिवासी समाज को ऐसा लग रहा है कि राजनीतिक कारणों के चलते प्रशासन हमारा सहयोग नहीं कर रहा है प्रशासन द्वारा अगर 24 घंटे के अंदर न्याय नहीं मिलता तो हम सभी आदिवासी 25 मई को बड़ी संख्या मैं एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पिता ने की स्वेच्छा मृत्यु की मांग

युवती के पिता घूरन आदिवासी ने परिवार सहित स्वेच्छा मृत्यु की मांग का आवेदन बेग़मगंज एसडीएम को दिया है। जिसमें लिखा है कि मेरी लड़की के साथ घटना घटी जिससे समाज में मेरी छवि खराब हुई है और हमारे पूरे परिवार को सदमा बैठ गया है। लड़की की मां एवं तीन बच्चे एवं मैं स्वयं स्वेच्छा म्रत्यु की मांग करता हूं क्योंकि प्रशासन द्वारा मुझे आज तक न्याय नहीं दिलाया गया समाज में मेरा कोई स्थान नहीं रहा है इन सभी कारणों के चलते हम स्वेच्छा म्रत्यु चाहते है जिसकी अनुमति दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811