Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बीहर नदी में 2 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित निषादराज घाट का किया लोकार्पण

0 64

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बीहर नदी में 2 करोड़ 68 लाख रूपये लागत से 970 मीटर लम्बाई के विक्रम पुल से निपनिया पुल तक बनाये गये निषादराज घाट का लोकार्पण किया। साथ ही पचमठा सड़क को भी लोकार्पित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ ही नदी एवं तालाब सौन्दर्गीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। निषादराज घाट के बन जाने से नदी का सौन्दर्य और भी बढ़ गया है। पचमठा मार्ग के चौड़े हो जाने से आवागमन में सुगमता हो गयी है। यह सड़क रिवर फ्रंट की एप्रोच रोड है, इसलिए इसका चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रांसपोटर्स के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेतु ट्रांसपोर्ट नगर में स्थल आवंटित किया जायेगा। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811