Let’s travel together.

महिला हितैषी व ग्राम विकास योजनाओं को लेकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

0 137

– पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र शिवपुरी में हुआ प्रशिक्षण

– सतत् विकास के लक्ष्यों की थीम, महिला हितैषी एवं बाल मैत्री योजनाओं की दी गई जानकारी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र में महिला हितैषी व ग्राम विकास योजनाओं को लेकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में सतत् विकास के लक्ष्यों की थीम, महिला हितैषी एवं बाल मैत्री योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में सतत् विकास के लक्ष्यों का प्रशिक्षण स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं सचिवों का सतत् विकास के लक्ष्यों की थीम महिला हितैषी एवं बाल मैत्री पंचायत विषय पर प्रशिक्षण किया। जिसमें महिलाओं को संस्थान के संकाय सदस्य मनीष पाण्डेय् एवं हरिश्चन्द्र सिंह सेंगर तथा अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा ग्राम विकास योजना (जीपीडीपी) में बाल विकास के संकेतक की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में जीपीडीपी में जैसे कुपोषण, बाल मृत्यु दर सुधार, ए.एन.सी/पी.एन.सी चैकअप सुरक्षित पेयजल खेल मैदान, समावेशी बाल शिक्षा, बाल श्रम रोकने के लिए प्रावधान, बाल विवाह रोकने के लिए प्रावधान एवं महिला हितैषी पंचायत बनाने के लिए ग्राम पंचायत की लैंगिक असमानताओं में कमी उद्योग, व्यापार में नवाचार एवं बुनियादी सुविधाऐं महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं ग्राम पंचायत में महिलाओं के हितों के साथ-साथ बच्चों की खुशहाली के लिए ग्राम पंचायत के 29 विषयों एवं 23 विभागों की योजनाओं को ग्राम विकास योजना में शामिल करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। ताकि इनकी ग्राम पंचायतें महिला हितैषी एवं बाल मैत्री पंचायत के रूप में देश मे जानी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |     उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में की सहभागिता     |     उप मुख्यमंत्री ने आर्थिका माताओं को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811