Let’s travel together.

कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई

0 115

सुरेंद्र जैन धरसीवां

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश के बाद जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी समय सीमा की साप्ताहिक बैठकों में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने में तेजी लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।

इसी क्रम में आज तहसीलदार श्री पवन कोसमा ने दतरंेगा और डोमा ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत दतरंेगा में सरकारी जमीन पर नियम विरूद्व बनाई गई बाउड्रीवाल को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया । वहीं ग्राम डोमा में तालाब के ऊपर किए जा रहे अवैध कब्जे को भी हटा दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के पटवारी, ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ अन्य राजस्व अमला भी मौजूद रहा।

तहसीलदार श्री कोसमा ने बताया कि ग्राम दतरंेगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आरक्षित की गई शासकीय भूमि पर पंजवानी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस भूमि पर पंजवानी ने अवैध रूप से बाउड्रीवाल भी खडी कर ली थी। तहसीलदार द्वारा इस अवैध कब्जे के खिलाफ पंजवानी को नोटिस जारी कर उसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार ने यह भी बताया कि जारी नोटिस के बाद भी पंजवानी ने अवैध कब्जा नहीं हटाया।

लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि को घेरकर बनाई गई बाउड्रीवाल को आज जेसीबी मशीन से गिराकर कब्जामुक्त कर दिया गया है। अब इस भूमि पर लोगों की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन सकेगा। तहसीलदार श्री कोसमा ने डोमा गांव में भी तालाब के किनारे ग्रामीणों द्वारा सीमेंट पोल गडाकर तार से घेरा बना शासकीय जमीन पर किए जा रहे कब्जे को हटवाया। यह कार्रवाई हल्का पटवारी की रिर्पोट के आधार पर की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811