Let’s travel together.

राष्ट्रीय शालेय बालक अंडर – 14 हाँकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश विजेता,मध्यप्रदेश की जीत में रायसेन के ख़ालिद खान व कृष्णा साहू चमके

0 106

भोपाल/रायसेन।  68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर -14 बालक हाँकी प्रतियोगिता दिनांक 2 से 7 दिसंबर 2025 भोपाल में मध्यप्रदेश की टीम विजेता रही । मध्यप्रदेश को स्वर्ग पदक  दिलाने में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप – रायसेन के कृष्णा साहू व ख़ालिद खान का विशेष योगदान रहा, दोनों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।एक और मध्यप्रदेश के लिए गोलकीपर कृष्णा साहू ने शानदार बचाव करते हुए पूरी प्रतियोगिता में 1 भी गोल नहीं खाया वहीं दूसरी ओर फॉरवर्ड ख़ालिद खान ने 5 गोल कर मध्यप्रदेश को विजेता बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।


मध्यप्रदेश ने संघर्षपूर्ण फ़ाइनल मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश को 1-0 से पराजित कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया । कल प्रातः खेले गए सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में मध्यप्रदेश ने उड़ीसा को 3-0 पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया था । मध्य प्रदेश ने क्वार्टर फ़ाइनल में DAV को 10 शून्य से पराजित सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया था लीग मुक़ाबलों में मध्य प्रदेश में तेलंगाना को 7-0, महाराष्ट्र को 8-0 , राजस्थान को 10-0 एंव मणिपुर को 3-0 से पराजित कर नाकआउट मुक़ाबले के लिए क्वालीफ़ाई किया था ।
जिले के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडेय, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों एंव उनके प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई एंव शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811