सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज तहसील कार्यालय सहित मतदान केंद्रो पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित संक्षिप्त पुनरीक्षण संपन्न होने के बाद यह प्रकाशन किया गया। निर्वाचक नामावली फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन विधानसभा क्षेत्र 142 सांची अंतर्गत तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत कार्यालय गढ़ी सहित सभी मतदान केंद्रों में कर सूची का वाचन किया गया। इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तहसीलदार अम्बर पंथी ने मतदाता सूची का वाचन उपस्थित लोगो के समक्ष किया। तहसील अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 220 से 334 तक मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ द्वारा प्रकाशन कर मतदाता सूची का वाचन किया गया। इस मौके पर विशेष अभियान में अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। जिसके कारण तहसील का जेंडर अनुपात में पिछले वार की अपेक्षा इस बार सुधार हुआ है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पल्लवी वैद्य, तहसीलदार अम्बर पंथी, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान, शाखा प्रभारी संदीप शर्मा सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, बीएलओ यधुनाथ सिंह यादव, बृजमोहन जाटव, सुधीर चौरसिया,अभय सिंह गुर्जर, उपस्थित रहे।