Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामना

0 118

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि नव-वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से हम ‘स्वस्थ प्रदेश, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की मंगलकामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811