Let’s travel together.

कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे तहसील मुख्यालय.महामहिम राजपाल एवं कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

0 192

तारकेश्वर शर्मा सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने महामहिम राजपाल कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत का शिलान्यास पत्थरों पर नाम अंकित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश,

विगत दिनों विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा नवीन ग्राम पंचायत भवनों का भूमि पूजन किया गया शिलान्यास पत्थरों पर.
वर्तमान विधायक के ऊपर पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम शिलान्यास पत्थर पर अंकित कर दिया इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश हैं!
ज्ञापन में दर्शाया
1) ग्राम पंचायत रामगढ़,

(2) ग्राम पंचायत छीतापार,

(3) ग्राम पंचायत आमापानी

(4) ग्राम पंचायत खैरी, जयपुरा

(5) ग्राम पंचायत रोसराघाटी

जो नई पंचायत विधायक देवेंद्र पटेल के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुई थी जिनमें विधानसभा के प्रोटोकॉल अंतर्गत नवीन पंचायत भवनों के शिलान्यास में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार विधानसभा के अंतर्गत विधायक प्रोटोकॉल के तहत पंचायत भवनों के शिलान्यास में प्रतिनिधियों के नाम अंकित होने थे किंतु सिलवानी जनपद सीईओ नीलम रैकवार रोजगार गारंटी योजना के एसडीओ सुशील गोयल के द्वारा शासकीय आदेशों की अवहेलना करते हुए नवीन पांच पंचायत भवनों में लगे शिलान्यास के पत्थरों में पूर्व केवीनेट मंत्री रामपाल सिंह का नाम अंकित कर दिया जो की शासकीय नियम के विरुद्ध है।


राजपाल महोदय पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री पहलाद पटेल जिला कलेक्टर महोदय से अनुरोध है की तत्काल इन अधिकारियों पर सख्त वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए एवं संभाग स्तर की जांच टीम गठित कर इसकी जांच की जावे एंवम पूर्व में भी प्रोटोकॉल अंतर्गत नियोम का अधिकारियों द्वारा उल्लंघन टीम गठित कर उसकी भी जांच करवाई जावें
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने बताया की हाल ही में हमारे विधानसभा के विधायक श्री देवेंद्र पटेल जी के द्वारा जो नवीन ग्राम पंचायत भवनों को निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है उन शिलान्यास पत्थरों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत जी का वर्तमान विधायक के ऊपर नाम अंकित किया गया है जो की प्रोटोकॉल के तहत नहीं आता इसी संबंध में सिलवानी एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
शिलान्यास पत्थरों पर से पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम हटाया जाए और आगे से ध्यान रखा जाए नहीं तो हम पूर्व कैबिनेट मंत्री का विधानसभा में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811