Let’s travel together.

रायसेन वन परिसर में जिला स्तरीय केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना कार्यक्रम तथा किसान सम्मेलन सम्पन्न

0 82

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से किसानों के जीवन में आएगी खुशहाली, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी

रायसेन।रायसेन में आयोजित जिला स्तरीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना कार्यक्रम तथा किसान सम्मेलन का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा पूर्व केबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कन्यापूजन, दीप प्रज्वलन और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो में ’केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण एवं 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन के भूमिपूजन कार्यक्रम का वन परिसर रायसेन में लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया। कार्यक्रम में किसान भाईयों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।


सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने नदी जोड़ो अभियान की जो संकल्पना की थी, उसे आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के साथ मूर्तरूप देने का काम किया जा रहा है। यह परियोजना बुंदेलखंड की जीवन रेखा साबित होगी। केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई के लिये पानी पहुंचेगा। प्रदेश में बिजली, कृषि, उद्योग और पेयजल के लिये भरपूर पानी उपलब्ध होगा। खेत को पानी मिलने से फसलों उत्पादकता बढ़ेगी। किसानों के जीवन में खुशहाली आयेगी और बुंदेलखंड की तस्वीर तथा तकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से खेती-किसानी, उद्योग, व्यवसाय और पर्यटन को गति मिलेगी।


विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन किया गया है। इसमें हमारे रायसेन जिले में बनने वाले 31 अटल ग्राम सुशासन भवन भी शामिल हैं। एक सुशासन भवन 37 लाख 50 हजार रू की लागत से बनाया जाएगा। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए, युवाओं के लिए, महिलाओं के लिए, वृद्धों के लिए हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका बेहतर क्रियान्वयन हो, सभी जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए सुशासन और मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि जिले में एक-एक घर में नल से जल पहुंचाया जाएगा। रायसेन क्षेत्र में बारना डेम से जल लाकर घर-घर पहुंचाने की परियोजना पर काम हो रहा है।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया गया है। जिसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का नदी जोड़ो का सपना साकार होने जा रहा है। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से हमारे प्रदेश में रायसेन सहित 10 जिलों की 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 44 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि फसलों के उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आज अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन किया गया है। हमारे रायसेन जिले के ग्रामों में भी 31 अटल ग्राम सुशासन भवन बनेंगे। जिन ग्राम पंचायतों में यह भवन बनेंगे, उन ग्रामीणजनों के लिए यह बड़ी सौगात है।


कार्यक्रम में पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश की धरती से कर रहे हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इस परियोजना से किसानों को जहां सिंचाई के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा, वहीं पेयजल और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त पानी मिलेगा। क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों, किसानों के कल्याण का काम, युवाओं को आगे बढ़ाने आत्मनिर्भर बनाने का काम, गॉव-गॉव तक विकास कार्यो और योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।


कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि रायसेन सहित पूरे प्रदेश के लिए सौभाग्य का दिन है कि बहुत बड़ी जल परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना का आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई की, पेयजल की समस्या हल होगी। परियोजना के साकार होने से भरपूर मात्रा में सिंचाई के लिए पानी, पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इसी परियोजना के तहत सागर जिले में मढ़िया डेम बन रहा है, जिससे बेगमगंज क्षेत्र के गॉवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।


कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि यह परियोजना हमारे लिए और अधिक महत्वपूर्ण है। परियोजना में यह दो नदियां केन-बेतवा जुड़ रहीं हैं उनमें बेतवा नदी हमारे जिले के औबेदुल्लागंज क्षेत्र के झिरी ग्राम से ही निकलती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान भाईयों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। यहां विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसान भाईयों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। किसान भाई योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ भी लें। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा किसान भाईयों को प्राकृतिक आपदा से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। रबी फसलों के बीमा हेतु प्रीमियम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। किसान भाई अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अधिकारीगण, किसान और आमजन सम्मिलित हुए।

जनप्रतिनिधियों ने किया स्टॉल का निरीक्षण

सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यकम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, प्रधानमंत्री फसल बीमा सहित अन्य विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु जागरूकता के लिए आयोजित नुक्कड़ नाटक को भी देखा। इसके अतिरिक्त सभी स्टॉलों पर किसानों के लिए संचालित योजनाओं, प्राप्त आवेदनों तथा किसानों को योजनाओं के लाभ वितरण की भी जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811