Let’s travel together.

27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा रायसेन शहर बंद का रहा मिलाजुला असर

0 295

-शनिवार को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ज्यादातर दुकानें बंद रहीं,ओबीसी महासभा रायसेन को व्यापारियों का मिला समर्थन

शिवलाल यादव

रायसेन।मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराए जाने के विरोध में ओबीसी महासभा जिला ईकाई रायसेन ने 21 मई शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायसेन बंद का आह्वान किया गया।जिला ओबीसी महासभा के अध्यक्ष विशाल नीटू कुशवाहा ने बताया की नगरी निकाय चुनाव ओबीसी को बजाय27 फीसदी आरक्षण देने की बजाय 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यह जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है। जिससे समस्त पिछड़ा वर्ग के लोग आक्रोशित हैं।


इसके पहले त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी का प्रतिनिधित्व 27 प्रतिशत था। ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों को ओबीसी महासभा के साथ मिलकर आंदोलन की राह पर हैं।

उन्होंने ओबीसी के समस्त पदाधिकारियों सामाजिक बंधुओं से 21 मई शनिवार को जिला मुख्यालय ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने के लिए आग्रह किया था।नगर बंद को लेकर व्यापारियों से ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को पर्चे बांटकर सम्पर्क किया था।

ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा,डॉ जीसी गौतम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज पटेल,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गौर,अनिल कुशवाहा प्रकाश पटेल महामंत्री बलराम सेन, जिला महामंत्री विनोद कुशवाहा द्वारा शुक्रवार की शाम जन संपर्क में शामिल रहे।
निकाली महारैली …..

व्यापारियों से मांगा शहर बंद का समर्थन
शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक ओबीसी महासभा रायसेन के बैनर तले रायसेन शहर की सभी दुकानें बंद रखकर उन्हें भरपूर समर्थन देने का आव्हान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811