Let’s travel together.

रायसेन में दो की मोटरसाइकिल कि आमने-सामने हुई भिड़ंत तीन लोग गंभीर घायल

0 650

-शादी में शामिल होने जा रहे प्रधान आरक्षक दामोदरप्रसाद तिवारी ने 108 एम्बुलेंस को काल कर घायलों को अस्पताल पहुचाने में की मदद

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर सांची रोड पर ग्राम खानपुरा के पास बीती रात 9:30 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत हो गई ।जिसमें 3 लोग गंभीर घायल हो गए। शादी समारोह में जा रहे प्रधान आरक्षक दामोदर तिवारी ने देखा तो तत्काल ऑफ ड्यूटी में भी अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए तत्काल 108 वाहन को सूचना देकर मौके से तीनों घायलों मोहित रघुवंशी यशवंत नगर रायसेन एवं भीकम सिंह व लोकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रायसेन 108 की सहायता से भेजा बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार कराया बाद उपचार सभी खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 जसवंत नगर के निवासी मोहित रघुवंशी वार्ड नंबर 1 नरापुरा के निवासी भीकम सिंह और लोकेश की बाइक आपस में भिड़ंत गई बताया जा रहा है ।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए वहीं गंभीर रूप से घायलों को मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस के पायलट अभिषेक पाठक ईएमटी बृजेंद्र सिंह द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।गंभीर रूप से हुए तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए आईसीयू वार्ड में दाखिल कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811