विदिशा। विदिशा नगर् सदैव से पूजन, पाठ, दान पून्य, धर्म एवं आध्यात्म की भूमि रही है। यहां पर विभिन्न संस्थाएं इस प्रकार के आयोजन करती रहती हैं। 21 दिसंबर विश्व ध्यान दिवस पर भी विभिन्न संस्थाओं के द्वारा शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी सेंटर बालाजीपुरम में भी सपना दीदी के सानिध्य में लायंस क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की अध्यक्षता में शनिवार दिनांक 21 दिसंबर समय प्रातः 8 से 9 बालाजीपुरम कॉलोनी पुरनपुरा रोड विदिशा में ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिव्य गुणो की प्राप्ति, शांति की अनुभूति, सशक्तिकरण, एकाग्रता, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य के लिए, जीवन को स्वस्थ, समृद्ध और आनंदमय बनाने के लिए, राजयोग का अभ्यास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लगातार कराया जा रहा है। अतः केंद्र के भाई जी लक्ष्मण समरवाल एवं समस्त साधकों का नगर के सभी महानुभावों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ध्यान कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।