केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली भूपेंद्र यादव ने दिया एवार्ड
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज में तरह-तरह की आविष्कारों से प्रसिद्धि पा चुके वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार जहां जिला व प्रदेश स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं वही अब उन्हे केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली भूपेंद्र यादव द्वारा दैनिक भास्कर प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
रेंजर अरविंद अहिरवार द्वारा दूध के खाली पैकेट में पौधारोपण, कबाड़ से पक्षियों के लिए घोसला और पीने के पानी की व्यवस्था, दीवाल पर बाल पेंटिंग से वन प्राणियों एवं वन्य संपदा की रक्षा के स्लोगन, वनों की आग रोकने के विभिन्न उपाय, भू मामियों से वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना, अवैध रूप से सागोन की तस्करी का कार्य करने वालों पर लगाम कसना, विभिन्न पौधों का बीज तैयार करना, फलदार एवं छायादार पौधों को तैयार कर निशुल्क वितरण, बेहतरीन नर्सरी, तेंदू पत्ते का संग्रहण, शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन के साथ- साथ कई अन्य प्रेरणादायक कार्य करके श्री अहिरवार आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि उन्हें केंद्रीय मंत्री द्वारा दैनिक भास्कर प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
श्री अहिरवार की इस सफलता पर वन परिक्षेत्र बेगमगंज सहित संपूर्ण जिले में वन कर्मियों में खुशी की लहर है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डीएफओ विजय कुमार आदि का बराबर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन में ही उन्होंने इन ऊंचाइयों को छुआ है।