Let’s travel together.

केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालयों में कराई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताएं

0 249

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

केन बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करने आगामी 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो पहुंच रहे है लिंक परियोजना के प्रचार प्रसार को लेकर विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है इसी तारतम्म में बक्सवाहा के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया जिसमें छात्राओं द्वारा लिंक परियोजना पर आधारित पेंटिंग एवं मॉडल बनाए गए विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं ने एवं संकुल अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं ने चित्रकला प्रतियोगिता बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी की प्रमुख थीम पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में विद्यालय छात्राओं का योगदान तथा पर्यावरण मित्र पर आधारित रही।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालय में प्रदर्शनी लगाकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए इसी श्रृंखला में संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में गुरुवार को यह प्रतियोगिता रखी गई है संकुल अंतर्गत पांच विद्यालय आते हैं जिसमें दो विद्यालय ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है जो भी इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा साथ ही जो विकासखंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा इस प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता में 12 बच्चों ने एवं मॉडल प्रतियोगिता में 9 बच्चों में भाग लिया है
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट केन बेतवा लिंक परियोजना के प्रचार प्रसार एवं छात्रों को इस योजना की जानकारी देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया है जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विकासखण्ड स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811