Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला::भगवान श्री राम ने यज्ञ हवन में बाधा बन रही राक्षसी ताड़का का किया वध

0 74

सी एल गौर रायसेन

रामलीला मेले में बुधवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा ताड़का वध प्रसंग की मैदानी प्रस्तुति की गई, इस दौरान ऋषि मुनियों द्वारा जब भी वह हवन करते थे उनमें ताड़का नामक राक्षसी उनके सामने आकर उन्हें परेशान करती थी जिससे ऋषि मुनियों के यज्ञ भवन सफल नहीं हो रहे थे। इसी बात को लेकर जब गुरु विश्व मित्र राजा दशरथ जी के महल में राम और लक्ष्मण को मांगने के लिए पहुंचते हैं और राजा दशरथ से दोनों बालकों को ले जाने के लिए मांग करते हैं इतना सुनकर राजा दशरथ बोले गुरुदेव वैसे ही मेरे बुढ़ापे में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है मैं कैसे राम और लक्ष्मण को आपके साथ भेजूं, परंतु गुरु वशिष्ठ जी ने राजा दशरथ को समझाया कि यह गुरु विश्वामित्र हैं हवन सफल करने के लिए जो राक्षस द्वारा बनकर आ रहे हैं उनका विनाश करने के लिए राम लक्ष्मण को मांग रहे हैं हे राजन दोनों बालकों को आप गुरु विश्वामित्र के साथ भेज दो इस प्रकार से राजा दशरथ जी ने बात मानकर और राम लक्ष्मण को गुरु विश्वामित्र के साथ भेज दिया। इसके पश्चात जब ऋषि मुनि यज्ञ हवन करते हैं तो तड़का नामक राक्षसी विकराल रूप धारण करते हुए और हवन को ध्वस्त करने के लिए आती है कवि भगवान श्री राम राक्षसी ताड़का को मार देते हैं। इस प्रकार से रामलीला में ताड़का वध प्रसंग की सुंदर स्थिति कलाकारों द्वारा दी गई।

रामलीला में  गुरुवार को होगी धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर की आकर्षक लीला
रामलीला के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ सीता स्यंवर की आकर्षक लीला का मंचन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811