Let’s travel together.

7 स्कूलों के औचक निरीक्षण में सुनेटी स्कूल मिला शरद

0 122

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के द्वारा आज शुक्रवार को पुनः शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किए जाने के दौरान एक स्कूल सुनेटी पूरी तरह बंद मिला जबकि एक स्कूल नगझिरी में शिक्षिका अनुपस्थित मिली । शेष स्कूल विधिवत संचालित मिले

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा ग्राम कुंडा , सुनेटी , पड़रिया राजाधार , ढिलवार ,पापड़ा , नगझिरी एवं सुल्तानगंज के शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुनेटी स्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रदीप पांडेय एवं शिक्षिका अंकिता पांडेय दोनों अनुपस्थित मिले ओर स्कूल भी पूरी तरह बंद था जबकि स्कूल समय पर खुल जाना था लेकिन 11 के बाद भी दरवाजे पर ताला लटक रहा था ।
इसके अतिरिक्त ग्राम नगझिरी के स्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों में प्राथमिक शिक्षिका बबीता अहिरवार अनुपस्थित मिली जबकि दूसरा शिक्षिका निकिता सिसोदिया मौजूद थी । वहीं स्कूल में दर्ज 40 विद्यार्थियों में से 30 उपस्थित थे ।
इसके अतिरिक्त ग्राम कुंडा , पड़रिया राजाधार , ढिलवार एवं पापड़ा के स्कूल संचालित होने के साथ स्टाफ भी मौजूद मिला। कक्षाएं विधिवत संचालित हो रही थी । जिसकी बीईओ श्रीवास्तव द्वारा प्रशंसा करते हुए बताया गया कि तीनों अनुपस्थित शिक्षकों को विधिवत कार्यवाही करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किए जा रहे हैं ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811