Let’s travel together.

लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर सुबह 2 घंटे बंद रहा सागर मार्ग

0 189

सेमरी बांध भी पूरा भरा ओवरफ्लो से पानी निकल रहा,करीब एक दर्जन ग्रामों को अलर्ट जारी

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में भी लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं सुबह के समय सागर रोड परासरी नाले के पुल पर अधिक पानी होने के कारण करीब 2 घंटे तक सागर मार्ग बंद रहा वाहनों की आवाजाही रुकी रही दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई,इसी के साथ ही ग्यारसपुर मार्ग भी पिछले तीन दिन से बंद चल रहा है बीना नदी के बेरखेड़ी घाट के रिपटा कम डेम के पुल पर पानी होने के कारण करीब दो दर्जन ग्रामों के लोग लंबा चक्कर लगाकर शहर में आवागमन कर रहे हैं।


बीना नदी के ईदगाह घाट पर बना पुल तो ऊंचा है लेकिन साइड का रास्ता नीचे होने के कारण माला फाटक वाले रास्ते पर पानी भरा होने से आवागमन बंद है यहां पुलिस के जवान लोगों को आवागमन करने से रोके हुए हैं ताकि अनहोनी से बचाया जा सके। इसी तरह भारी विनायकपुर मार्ग भी रिपटा पर पानी होने के कारण बंद वहां भी गरीब ढेड़ दर्जन ग्रामों के लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है।


सबसे महत्वपूर्ण खबर यह है कि सेमरी मध्यम सिंचाई योजना का बांध पानी से भर चुका है ओवरफ्लो के जरिए पानी निकाला जा रहा है अनुविभागीय अधिकारी सेमरी परियोजना ने पत्र जारी करके जनपद पंचायत क्षेत्र के मरखेड़ा टप्पा, बिछुआ, खिरेंटी,महगवां टप्पा, महुआखेड़ा कला, खामखेड़ा, पिपलिया, नैनविलास , रेहटवास , खेजरा, कोलूआ, सुमेर के रह वासियों को सेमरी नदी , बांध और वेस्ट बियर को पार न करने की चेतावनी जारी की है। क्योंकि इस समय नदी में बहाव तेज है। उक्त ग्रामों में चौकीदारों के जरिए डोड़ी पिटवाई जाकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811