केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी व विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण
भवन देख खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
सुरेंद्र जैन धरसीवा
धरसीवा के औधोगिक क्षेत्र सिलतरा से सटे छोटे से गांव सोन्डरा में करोड़ो की लागत से निर्मित श्री राधा भवन एवं महेंद्रा कौशल अकादमी आज ग्रामीणों को समर्पित हुआ सेठ बनारसीदास चेरिटेबल ट्रस्ट ओर महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा जनहित में निर्मित इस भवन का लोकार्पण केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के कर कमलों से हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओपी चौधरी ने बनारसी दास चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक बाबूजी ईश्वर प्रशाद अग्रवाल और महेंद्रा स्पंज एंड पावर के मनोज अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल दीपेश अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल का एक छोटे से गांव में ग्रामीणों को इस उपलब्धि के लिए बधाई

शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारी व्यस्तता के बाबजूद इस कार्यक्रम में आया हूं क्योंकि यह जनहित में इस क्षेत्र में पहला सबसे बड़ा काम हुआ है जहां ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधा मांगलिक कार्यक्रमों को निःशुल्क मिलेगी साथ ही ग्रामीण यहां आत्मनिर्भर बनने के गुण सीखेंगे निश्चित रूप से यह उन महान माता पिता के अच्छे संस्कारों का प्रतिफल है बनारसी दास चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक बाबूजी ईश्वर प्रशाद अग्रवाल की मां राधा देवी और पिता सेठ बनारसीदास जी की महान आत्मा को नमन करता हूं जिनके संस्कारों को जीवन का आदर्श बनाते हुए उनके बच्चे गांव में इस तरह के पुनीत कार्य कर रहे हैं

क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए वह सदा समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं सेठ बनारसीदास चेरिटेबल ट्रस्ट ओर महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने जो काम किया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है यदि सभी उद्योग इसी तरह ग्रामीणों के हित में काम करने लगें तो पूरा क्षेत्र समस्याओं से मुक्त हो जाएगा फिर उनके पास भी कभी कोई समस्या लेकर नहीं आयेगा।