Let’s travel together.

मानव को जन्मजात जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार

0 99

– अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक्सलेंस कॉलेज में हुआ कार्यशाला का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सलेंस शासकीय पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में राजनीति विज्ञान के प्रो. राघवेन्द्र गर्ग ने मानवाधिकारों के ऐतिहासिक मूल को समझाते हुए बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में हुई विशाल जन-धन हानि से वैश्विक बिरादरी को समझ आया कि व्यक्ति के मानव-अधिकार को सुरक्षा एवं जागरूकता की आवश्यकता है इसके लिए सयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसम्बर 1948 को मानवाधिकारों पर सार्वभौमिक घोषणा पत्र जारी किया और सभी देशों से आह्वान किया कि मानव को जन्मजात जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता समानता और बंधुत्ब एवं प्रतिष्ठा के साथ जीने दिया जाए। राष्ट्र के कमजोर एवं हाशिये पर खड़े समाज को सुविधाएं प्रदान कर मुख्यधारा में लाया जाए। प्रो. पुनीत कुमार ने दिवस को स्मरण करते हुए इसकी जागरूकता पर बल दिया। हमारी संविधान सभा के सदस्य मानवाधिकारों से काफ़ी प्रभावित थे और उन्होंने संविधान निर्माण के समय मूल अधिकारों को भाग तीन एवं भाग चार में महत्वपूर्ण जगह दी है।
उन्होंने आगे बताया कि बिना कर्तव्यों के अधिकारों का कोई मूल्य नहीं है,नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। मानवाधिकारों का विस्तार से परिचय देते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ प्रमिला यादव ने किया। कार्यक्रम में विभाग की डॉ सोनल दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811