– स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान शिवपुरी जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली ।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।